मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : निवेश का लालच देकर लाखों की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फरीदाबाद : निवेश का लालच देकर लाखों की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा लाभ कमाने का लालच देकर पौने छह लाख रुपए की ठगी मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को खाताधारक को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार ऊंचा गांव फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 12 जुलाई 2025 को उसके टेलिग्राम पर शेयर मार्केट में निवेश कर पैसे कमाने बारे एक मैसेज प्राप्त हुआ। जिसके बाद उसने निवेश करने की सहमती जतायी और फिर उसके पास एक लिंक भेज कर उसका खाता खुलवाया गया, निवेश के लिए उसने 34 हजार रुपए ठगों के पास भेजे। जिसके बदले उसे 3900 और 11 हजार 900 रू उसके खाता में मुनाफे तौर पर भेजे गये। फिर आगे उसने ठगों के कहेनुसार निवेश करना शुरू किया और उसने पांच लाख 74 हजार रुपए का निवेश किया और जब उसने पैसे निकालने बारे कहा तो उसपर निवेश करने के लिए दबाव बनाया गया और कहा गया की अगर वह औऱ राशि नहीं लगाता है तो वह पैसे नहीं निकाल पायेगा लेकिन उसने पैसे देने से मना कर दिया और उसे कोई पैसा वापिस नहीं दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए विकास (22) निवासी बिश्नोईयो की ढाणी जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मामले में खाताधारक है, जिसने अपना खाता आगे ठगों को उपलब्ध करवा रखा था और इसके खाता में ठगी के 68 हजार रू आये थे। आरोपी 12वीं पास है और फोटोग्राफी का काम करता है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें