मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : क्रेडिट कार्ड के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : क्रेडिट कार्ड के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड को वीजा और रु-पे में कन्वर्ट करने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि सेक्टर-15, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी कि उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल प्राप्त हुई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसके क्रेडिट कार्ड को वीजा से रु-पेय कार्ड में कनवर्ट करने का झांसा दिया तथा व्हॉट्सएप पर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक कर शिकायतकर्ता ने अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी भर दी, जिसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से एक लाख 44 हजार 999 रुपये की राशि कट गई।

शिकायत के आधार पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भरत कुशवाह (22) निवासी गांव दिसरापुर बिलबई, जिला महोबा, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी भरत ने अपने साथी अरुण से उसकी सिम कार्ड लेकर ठगों को उपलब्ध कराया था। इसी सिम के माध्यम से शिकायतकर्ता को कॉल कर ठगी की गई थी। आरोपी को आज अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें