मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:27 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : मुद्रा चोरी के आरोपी को लिया पुलिस प्रोडक्शन पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : मुद्रा चोरी के आरोपी को लिया पुलिस प्रोडक्शन पर

फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने एनआईटी-1 स्थित एक मनी चैंजर ऑफिस से भारतीय व विदेशी मुद्रा चोरी करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस प्रोडक्शन पर लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि मनजीत सिंह, निवासी सेक्टर-22ए, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एनआईटी-1, फरीदाबाद में गोबिंद ट्रैवल मनी चेंजर नाम से ऑफिस है। 19 जुलाई को जब वह अपने ऑफिस पहुंचा तो देखा कि ऑफिस का शटर टूटा हुआ था तथा कोई अज्ञात व्यक्ति ऑफिस से भारतीय व विदेशी मुद्रा चोरी कर ले गया था।

शिकायत पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने सुरजीत, निवासी सजवान नगर, गाजियाबाद, हाल निवासी विजय नगर, गाजियाबाद को आगरा जेल से पुलिस प्रोडक्शन पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरजीत ने बताया कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ 18/19 जुलाई की रात को गाड़ी से एनआईटी 1 स्थित मनी चैंजर ऑफिस पर आया और ऑफिस के शटर का ताला तोडक़र उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के विरुद्ध चोरी व आम्र्स एक्ट सहित कुल 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को ज अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें