मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में स्कूल पर निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरी, चार बच्चे गंभीर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद में स्कूल पर निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरी, चार बच्चे गंभीर घायल

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित हंस मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छत पर शनिवार को निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिर गई। इससे स्कूल की छत टूटकर बच्चों पर आ गिरी, जिसमें चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक, शनिवार को अचानक तेज आंधी के कारण खेड़ी पुल थाना क्षेत्र के भारत कालोनी स्थित 35 फुट रोड पर संचालित स्कूल के साथ बनाए जा रहे कई मंजिल के मकान की दीवार का एक बड़ा हिस्सा स्कूल की छत पर आकर गिर गया। जिससे स्कूल की छत बच्चों के ऊपर गिर गई। छत गिरते ही स्कूल में अफरा -तफरी का माहौल बन गया। स्कूल स्टाफ ने बच्चों को मलबे के नीचे से निकालना शुरू किया। दीवार यूकेजी क्लास के छत पर गिरी जिससे छत छूट गया।

इस घटना में दीप्ती, दिव्या, मीरा, नंदू को सिर में गंभीर चोट आईं है। सभी की उम्र 6 से 7 साल के बीच है। सभी के सिर में चोट आईं हैं। इसके अलावा बच्चों अन्य बच्चों को भी चोटें आई हैं। घायल बच्चाें के इलाज के लिए बीके अस्पताल में लेकर जाया गया है।मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी खुर्शीद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें