मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : नहर में कूदे युवक का शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फरीदाबाद : नहर में कूदे युवक का शव बरामद

फरीदाबाद। मां की डांट से नाराज होकर नहर में कूदे 19 वर्षीय युवक का शव 20 घण्टे बाद गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ की टीम को सेक्टर-37 और खेड़ी पुल की तरफ जाने वाली नहर के बीच बने कठपुलिया के नीचे युवक का शव फंसा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद टीम ने शव को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना देकर उसकी पहचान कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पल्ला थाना क्षेत्र की सरस्वती कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय कुलदीप अपने परिवार के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से मोबाइल फोन को लेकर घर वालों से नाराज चल रहा था। बुधवार सुबह वह घर से निकला और दुकान से छोले-भटूरे लेकर आया था।

भीषण गर्मी में तबीयत खराब होने की आशंका को देखते हुए उसकी मां ने उसे भटूरे न खाने की सलाह देते हुए डांट दिया। बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर कुलदीप घर से निकल गया। परिजनों के अनुसार, युवक सेक्टर-37 के सामने आगरा नहर के नए पुल पर पहुंचा और वहां से नहर में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। उनका कहना था कि सूचना देने के बावजूद करीब चार घंटे तक न तो गोताखोर बुलाए गए और न ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की कथित लापरवाही से नाराज परिवार के लोगों ने घटनास्थल वाले पुल पर जाम भी लगा दिया था, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को डायवर्ट कर स्थिति को संभाला।

इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई। परिवार के लोगों का आरोप था कि पुलिस उनकी मदद करने के बजाय उन्हें डराने-धमकाने में लगी रही। पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि गुरुवार को सेक्टर-37 और खेड़ी पुल के बीच बनी कठपुलिया के नीचे युवक का शव फंसा हुआ मिला। शव को बाहर निकालकर पहचान कराई गई और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें