मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : कार पर गिरा बिजली का खंभा, हादसा टला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : कार पर गिरा बिजली का खंभा, हादसा टला

फरीदाबाद। फरीदाबाद के एनआईटी एक नंबर मार्किट में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। विजय रामलीला कमेटी के पास एक बिजली का खंभा अचानक नीचे से टूटकर गिर गया। खंभा पास में खड़ी एक कार के ऊपर गिरा, जिसके चलते कार में काफी नुकसान हो गया। गनीमत रही की खंभे के गिरने के दौरान कोई उसकी चपेट में नही आया। एनआईटी एक नंबर के रहने वाले सोनू ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह गली में घर के बाहर लगा बिजली का खंभा अचानक से गिर गया। खंभा घर के बाहर खड़ी उनकी गाड़ी पर आकर गिरा, जिससे उनक गाड़ी में काफी नुकसान हुआ है। उन्होनें कहा कि बिजली का खंभा बिल्कुल नीचे से टूटा है। खंभे में किसी ने कोई टक्कर नही मारी है लेकिन उसके बाद भी यह अचानक से टूट गया। उन्होंने कहा कि खंभे पर बिजली के तारों की लाइन काफी लंबी थी। जिसका वजन काफी ज्यादा हो रहा था। खंभे के टूटकर गिरने के बाद सूचना बिजली विभाग को दे दी गई। जिसके बाद बिजली विभाग ने इस इलाके की सप्लाई बंद कर दी। हांलाकि खंभे के अचानक से टूटकर गिरने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नही हो पाया है। ऐसे माना जा रहा है कि खंभा नीचे से काफी कमजोर था और पिछले कई दिनों से लगातर बारिश हो रही थी इस कारण ये हादसा हो गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें