मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:46 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदबाद : कचरे से खाद बनाकर दाेबारा करेंगे उपयाेग:धीरेंद्र खड़गटा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदबाद : कचरे से खाद बनाकर दाेबारा करेंगे उपयाेग:धीरेंद्र खड़गटा

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करने एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को इंद्रप्रस्थ कॉलोनी पॉकेट ए और सी और इको क्लब एनजीओ के सहयोग से एरोबिन्स की स्थापना एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल शहर को स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. एन. सी. वाधवा, सर्वोदय हॉस्पिटल्स प्रबंध निदेशक डॉ. अंशु गुप्ता, आईईसी एक्सपर्ट एवं जिला समन्वयक कल्पना मंडल, बबीता सिंह सहित आईपीसीए एवं मदरसन ऑर्गेनाइजेशन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस मौके पर निगम आयुक्त ने कहा कि एरोबिन्स के माध्यम से गीले कचरे का वैज्ञानिक एवं पर्यावरण-अनुकूल निस्तारण संभव होगा, जिससे कचरे को खाद में परिवर्तित कर पुन: उपयोग किया जा सकेगा।

इससे न केवल कचरा प्रबंधन बेहतर होगा बल्कि नागरिकों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 - 26 में फरीदाबाद का बेहतर कार्य सभी के सामने देखने में आयेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने इस हरित पहल की सराहना करते हुए नगर निगम फरीदाबाद के प्रयासों की प्रशंसा की और आमजन से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें