मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : मुठभेड़ के बाद वांछित आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : मुठभेड़ के बाद वांछित आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने वांछित बदमाश संदीप उर्फ चेंटा को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश द्वारा पुलिस पर तीन राउंड फायर किए गए। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी संदीप के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने शुक्रवार को बताया कि, पकड़े गए बदमाश का नाम संदीप उर्फ चेंटा है। जो गांव मच्छगर का रहने वाला है।

20 मई की सुबह उसने सेक्टर 12 कोर्ट मोड स्थित चंदिला फूड होटल पर कर्मचारी के ऊपर पिस्टल तानकर हत्या का प्रयास किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने गुरुवार देर रात को थाना छांयसा के अंतर्गत चांदपुर से अटाली रोड पर गांव फज्जूपुर क्षेत्र में उसको घेर लिया। जहां पर बदमाश ने पुलिस के ऊपर तीन राउंड फायर किए।

पुलिस टीम के द्वारा भी गोली चलाई गई। जिसमें से एक गोली आरोपी के बाएं पैर में जा लगी। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल, एक पिस्टल बरामद की है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी का पहले से आपराधिक रिकार्ड रहा है। लूट, डकैती हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराध शामिल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें