मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में ‘आप’ नेता अमन गोयल गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज से जमीन हड़पने का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फरीदाबाद में ‘आप’ नेता अमन गोयल गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज से जमीन हड़पने का आरोप

फरीदाबाद। आम आदमी पार्टी के व्यापार मंडल अध्यक्ष अमन गोयल को जमीन हड़पने और फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने के एक गंभीर मामले में थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला सेक्टर-35 स्थित प्लॉट नंबर 71 से जुड़ा है, जिस पर लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहा था। दिल्ली निवासी माला शर्मा ने यह प्लॉट खरीदा था। कुछ समय बाद उसी प्लॉट को मालिक ने दोबारा अमन गोयल को बेच दिया। इस बीच प्लॉट मालिक की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक माला शर्मा के पास प्लॉट की मूल रजिस्ट्री थी, जबकि अमन गोयल को केवल प्रमाणित प्रति के साथ जमीन बेची गई थी। इसके बावजूद अमन गोयल ने प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश की। शिकायतकर्ता माला शर्मा ने मामला कोर्ट में उठाया। कई सालों तक चले मुकदमे में सेशन कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक माला शर्मा के पक्ष में फैसला आया। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी उनके हक में निर्णय दिया। थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि प्लॉट पर कब्जा करने के उद्देश्य से अमन गोयल ने करीब दो महीने पहले अपने दोस्त जितेंद्र पाराशर के नाम पर पुरानी तारीख का फर्जी एग्रीमेंट तैयार कराया।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह एग्रीमेंट वर्ष 2024 में बनाया गया था, लेकिन दस्तावेज़ में वर्ष 2023 की तारीख दर्शाई गई थी। इसी आधार पर पुलिस ने अमन गोयल को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आज अमन गोयल को कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी। मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें