मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : नगर निगम ने 55 बकायाधारकों की संपत्ति को किया सील

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : नगर निगम ने 55 बकायाधारकों की संपत्ति को किया सील

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद की ओर से बकायादारों के विरुद्ध मेगा सीलिंग ड्राइव के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को सीलिंग अभियान के दौरान नगर निगम के विभिन्न जोनों में निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष सीलिंग की कार्रवाई की गई, जिन्हें नोटिस पहले ही दिए गए थे और टीम ने दो दिन में 55 प्रॉपर्टी को सील किया है। निगम द्वारा एक लाख से ज्यादा के प्रॉपर्टी टैक्स वाले प्रॉपर्टी धारकों पर कार्रवाई जारी है।

निगम का उद्देश्य बकाया राजस्व की वसूली सुनिश्चित करना तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाना है। सलोनी शर्मा ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। निगम की टीम ने दो दिन में 55 प्रॉपर्टी टैक्स धारकों की प्रॉपर्टी को सील किया है। उन्होंने कहा कि यह टैक्स फरीदाबाद शहर के विकास पर लगाया जाता है। नगर निगम फरीदाबाद शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ और राजस्व के मामले में सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें