मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

हाइवा की चपेट में आकर पिता की दर्दनाक मौत, पुत्र गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हाइवा की चपेट में आकर पिता की दर्दनाक मौत, पुत्र गंभीरसरायकेला, 04 मार्च । सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर सीनी मोड़ के समीप शुक्रवार देररात सरायकेला की ओर से आ रहे अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 65 वर्षीय राजाराम महतो की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मृतक के पुत्र मनसा महतो की गंभीर रूप से घायल जो गया। आनन फानन में उसे इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है।घटनाक्रम के अनुसार मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र जमशेदपुर से आ रहे थे। सीनी मोड़ के समीप सरायकेला से आ रहे अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। इस घटना के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई जिससे मोटरसाइकिल जलकर पूरी तरह राख हो गई।उधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सरायकेला- टाटा मुख्य मार्ग को करीब तीन घंटे जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और मुआवजे की मांग की। सरायकेला एवं सीनी थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने हाइवा जब्त कर लिया है। घटना के बाद चालक फरार हो गया। मृतक सरायकेला मानिक बाजार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें