मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में डेयरी संचालक ने तीन बेटियों को फंदे पर लटकाया, खुद भी आत्महत्या की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद में डेयरी संचालक ने तीन बेटियों को फंदे पर लटकाया, खुद भी आत्महत्या की

फंदे पर लटकने से कर्मवीर और उसकी बड़ी बेटी छवि की मौत फरीदाबाद, 3 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा के फरीदाबाद के नेकपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक डेयरी संचालक कर्मवीर (32) ने अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। पशुबाड़े में छत से फंदे पर लटके चारों को एक परिवारिक सदस्य ने देखा और शोर मचाया। ग्रामीणों ने तुरंत फंदे से उतारा, लेकिन कर्मवीर और बड़ी बेटी छवि (12) की मौत हो चुकी थी। निशु (8) और सृष्टि (6) को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। धौज थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।

पुलिस ने स्थानीय लाेगाें से मामले की जानकारी ली ताे बताया गया कि कर्मवीर का अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के साथ पिछले डेढ़ साल से विवाद चल रहा था। इसी वजह से पति-पत्नी अलग रहने लगे थे।बताया जा रहा है कि करीब 7 दिन पहले भी झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से कर्मवीर काफी परेशान रहने लगा। वह डेरी चलाकर बच्चों की पढ़ाई और परिवार का पालन-पोषण करता था। डेयरी संचालक कर्मवीर ने सुसाइड से पहले वीडियो भी बनाया। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। साथ ही मृतक के पत्नी और अन्य परिजनों से जानकारी जुटा रही है।पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद और तनाव का लग रहा है। फिलहाल मृतक के ससुराल पक्ष और परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें