दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर पिता ने की आत्महत्या
रांची। रांची का ओरमांझी थाना क्षेत्र के कुच्चु गांव में एक पिता ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की शिनाख्त सत्येंद्र महतो (31), पुत्र रितेश कुमार( 4 )और निलेश कुमार ( 2) के रूप में की गयी है। बुधवार को स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शव को कुएं से बाहर निकलवाया। जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। बताया जाता है कि सत्येंद्र महतो अपनी पत्नी से हमेशा लड़ाई झगड़ा करते रहता था। इसी को लेकर किसी बात को लेकर सोमवार को भी विवाद हुआ था। इसके बाद सत्येंद्र महतो की पत्नी रेखा देवी अपने बच्चों को छोड़कर ओरमांझी स्थित सामता गांव मायके चली गई थी ।इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि सत्येंद्र ने अपने दोनों बच्चों को पहले कुएं में डाल दिया और फिर खुद कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पत्नी से विवाद का प्रतीत होता है। पत्नी से विवाद के बाद पति ने अपने दोनों बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है ।फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।





