मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

नकली वर्क वीजा देकर अहमदाबाद के युवक ने 20 लाख ठगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद। वर्क वीजा लगवाने के नाम पर फतेहाबाद के एक युवक से 20 लाख की ठगी होने का मामला सामने आया है। अहमदाबाद के एक युवक पर आरोप है कि उसने नकली वर्क वीजा देकर उससे बीस लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित युवक की शिकायत पर साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने गुरुवार को केस दर्ज किया है।पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाऊन, फतेहाबाद निवासी भवजीत सिंह ने कहा है कि वर्ष 2023 में वर्क वीजा को लेकर उसकी तरूण कुमार पुत्र अमरीश निवासी अहमदाबाद से बात हुई थी। उसने अपनी रिश्तेदार सतेन्द्र कौर निवासी जगाधरी के कागजात व्हाट्सअप पर तरुण को भेज दिए। इसके बाद उसने दो लाख रुपये तरुण को ट्रांसफर कर दिए। 10 जनवरी 2024 को उसे व्हाट्सअप पर एक वर्क परमिट का स्क्रीन शाट भेज दिया। इसके बाद तरुण ने अहमदाबाद से अमरेन्द्र पुरी उर्फ अमर निवासी अहमदाबाद को पैसों के लिए फतेहाबाद भेजा। उसने तरुण के कहने पर अमरेन्द्र को 18 लाख रुपये दे दिए। जब उसने वर्क परमिट को चेक करवाया तो यह नकली निकला। इसके बाद उन्होंने अहमदाबाद जाकर जब इस बारे में तरुण से बात की तो उसने पंचायती तौर पर समझौता कर लिया और दो लाख रुपये हर महीने देने की बात कही और बाद में इससे मुकर गया और फोन उठाना बंद कर दिया। इस पर उन्होंने अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने आरोपी तरुण के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें