मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : हुडा सेक्टर में चल रहे स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, तीन युवतियाें का रेस्क्यू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : हुडा सेक्टर में चल रहे स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, तीन युवतियाें का रेस्क्यू

फतेहाबाद। शहर के हुडा सेक्टर में मंगलवार को उस समय हडक़ंप मच गया, जब स्थानीय पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की। यह स्पा सेंटर इलाके में स्थित एक शराब ठेके के ठीक ऊपर संचालित किया जा रहा था। पुलिस को लंबे समय से इस सेंटर में संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियां होने की गुप्त सूचनाएं मिल रही थी।

सूचना के आधार पर महिला पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रणनीतिक रूप से स्पा सेंटर की घेराबंदी कर अचानक दबिश दी। छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद तीन लड़कियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस टीम हिरासत में ली गई तीनों युवतियों को पूछताछ के लिए अपने साथ पुलिस थाने ले गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस स्पा सेंटर के वैध दस्तावेजों, लाइसेंस और यहां आने-जाने वाले लोगों के रिकॉर्ड (रजिस्टर) की गहनता से जांच की जा रही है। इसके साथ ही स्पा सेंटर के संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है कि कहीं स्पा की आड़ में कोई गैरकानूनी धंधा तो नहीं चलाया जा रहा था।

पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद हुडा सेक्टर और आसपास के व्यावसायिक क्षेत्रों में चल रहे अन्य स्पा सेंटरों में खलबली मच गई और कई संचालक मौके से दुकानें बंद कर खिसकते नजर आए। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें