मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:21 · नई दिल्ली संस्करण

टूर्नामेंट की रिकॉर्डिंग के लिए उड़ाया गया ड्रोन बना एयरपोर्ट पर अलर्ट की वजह, अमृतसर में सात उड़ानें हुईं प्रभावित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टूर्नामेंट की रिकॉर्डिंग के लिए उड़ाया गया ड्रोन बना एयरपोर्ट पर अलर्ट की वजह, अमृतसर में सात उड़ानें हुईं प्रभावित

- पुलिस जांच में संदिग्ध गतिविधि की आशंका दूर, प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने को लेकर कार्रवाई की तैयारी

अमृतसर। अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास पर रविवार रात दिखाई दिए ड्रोन से हड़कंप मच गया। प्रतिबंधित क्षेत्र के करीब ड्रोन पहुंचने से एयरपोर्ट पर सात उड़ानों की लैंडिंग प्रभावित हुई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर स्थित एक गांव में आयोजित खेल टूर्नामेंट की वीडियोग्राफी के लिए ड्रोन उड़ाया गया था।रविवार रात करीब 10 बजे एयरपोर्ट के ऑपरेशनल एरिया में ड्रोन जैसे उड़ते ऑब्जेक्ट दिखाई देने पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने सुरक्षा अलर्ट जारी किया था। एहतियात के तौर पर अमृतसर आने वाली सात उड़ानों को उतरने की अनुमति नहीं दी गई और कई विमानों के रूट बदलने पड़े। भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक होने के कारण सुरक्षा एजेंसियों ने घटना को गंभीरता से लिया।

थाना राजासांसी के एसएचओ गुरप्रीत सिंह के अनुसार ड्यूटी अधिकारी एएसआई निरंजन सिंह ने एयरपोर्ट के बाहरी क्षेत्र में पहुंचकर जांच की। जांच में पता चला कि नजदीकी गांव में चल रहे खेल टूर्नामेंट की वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए एक व्यक्ति ने ड्रोन उड़ाया था।

एसएचओ ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट के करीब आठ किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद ड्रोन कैसे उड़ाया गया और क्या आवश्यक अनुमति ली गई थी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

घटना के बाद सीआईएसएफ, पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई थीं। पुलिस की प्रारंभिक जांच से संदिग्ध गतिविधि की आशंका दूर हुई है, लेकिन विमानन सुरक्षा नियमों के उल्लंघन से जुड़े पहलुओं की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें