मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:21 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद पुलिस ने दो झपटमारों को दबोचा, इलाके में लगातार हो रही स्नैचिंग की वारदातों पर कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद पुलिस ने दो झपटमारों को दबोचा, इलाके में लगातार हो रही स्नैचिंग की वारदातों पर कार्रवाई

फतेहाबाद। जिले के शहर रतिया में ट्रक यूनियन क्षेत्र में राहगीर से रास्ता पूछने के बहाने मोबाइल फोन छीनकर फरार हुए दो आरोपियों को थाना शहर रतिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव जल्लोपुर निवासी राजपाल तथा अजय कुमार के रूप में हुई है।

सोमवार को थाना शहर रतिया प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र हुड्डा ने बताया कि सुनाम रोड कैंचियां, मानसा निवासी हनीफ खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह गाडिय़ों की डेकोरेशन का सामान बेचने का काम करता है। पांच सितंबर को वह अपने भाई साहिल खान के साथ सामान बेचने के लिए रतिया की ट्रक यूनियन में आया हुआ था।

जब दोनों भाई पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से एक बिना नंबर की काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए। उन्होंने बाहर निकलने का रास्ता पूछने के बहाने दोनों को रोका। इसके बाद बाइक के पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर हनीफ खान के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और तेजी से फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने थाना शहर रतिया में केस दर्ज जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों राजपाल और अजय को धर दबोचा। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें