मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद लघु सचिवालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद लघु सचिवालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

-बम स्क्वॉड ने की तलाशी, कुछ संदिग्ध नहीं मिलाफतेहाबाद। फतेहाबाद के लघु सचिवालय को शुक्रवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। उपायुक्त को प्राप्त ईमेल के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा सुरक्षा के मद्देनजर लघु सचिवालय को सील कर दिया गया। कर्मचारियों तथा आमजन की एंट्री पर रोक लगा दी गई तथा सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। प्रशासन द्वारा हिसार से बम स्कवायड टीम को बुलाया गया है। टीम के निरीक्षण के बाद ही कार्यालय को खोला जाएगा। लघु सचिवालय में कोने-कोने की तलाशी ली जा रही है। फिलहाल अभी तक संदिग्ध चीज नहीं मिली है।उन्हाेंने बताया कि मेल आऊटलुक ईमेल आईडी से भेजी गई है। मेल के कंटेंट्स हरियाणा से रिलेटिड नहीं है। इससे पहले भी मई 2025 में ऐसी मेल आई थी। पहले भी मेल में जांच की गई तो पाया कि वीपीएन का इस्तेमाल करके ऐसी मेल भेजी जाती है। वीपीएन में रियल आईपी मास्क हो जाता है और लोकेशन दूसरी कंट्री की आती है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि वीपीएन सर्विस प्रोवाइडर हमारे देश के नहीं होते, जिस कारण असली व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाती। अब आई मेल की जांच को लेकर आउटलुक को मेल करके मेल आईडी बारे जानकारी मांगी गई है।एसपी ने बताया कि मेल में तमिलनाडू के बारे में बात लिखी गई थी, उसका यहां से कोई रिलेशन नहीं था। हो सकता है कि यह कोई बल्क मेल हो। सभी चेकिंग की जा चुकी है। कुछ भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।उल्लेखनीय है कि फतेहाबाद के उपायुक्त डॉ.विवेक भारती इन दिनों ट्रेनिंग पर गए हुए हैं। उनकी अनुपस्थिति में एडीसी अनुराग ढालिया कार्यवाहक डीसी का कार्य देख रहे हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे फतेहाबाद के डीसी की मेल पर लघु सचिवालय को बम से उड़ाने का मेल आया। उस समय लघु सचिवालय में कर्मचारियों की हाजिरी कम थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें