मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद के वकीलों ने किया डीसी कोर्ट का बहिष्कार, बार एसोसिएशन की बुलाई बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फतेहाबाद। जिला बार एसोसिएशन ने फतेहाबाद की उपायुक्त मनदीप कौर पर वकीलों से दुव्र्यवहार का आरोप लगाते हुए उनकी कोर्ट का बहिष्कार करने की घोषणा की है।बार एसोसिएशन का कहना है कि डीसी द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों के साथ दुव्र्यवहार किया गया, वहीं उनकी कोर्ट की समय-सारणी निर्धारित न होने से वकीलों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।फतेहाबाद बार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप बेनीवाल, सचिव कमलेश वशिष्ठ और वित्त सचिव महेंद्र बागड़िया ने शनिवार को इस मामले की शिकायत सेशन जज से भी की है, वहीं आयुक्त और वित्तायुक्त को भी शिकायत भेजी गई है।इस मामले में आगे की रणनीति तय करने के लिए बार एसोसिएशन ने 30 सितंबर को जनरल हाउस की बैठक बुलाई है। जिला बार एसोसिएशन का आरोप है कि डीसी की कोर्ट की समय-सारणी तय न होने के कारण वकीलों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।शुक्रवार को डीसी कोर्ट के रीडर ने दोपहर 12 बजे वकीलों को बुलाया, लेकिन डीसी 1:30 बजे तक नहीं आईं। इसके बाद रीडर ने वकीलों को 3 बजे वापस आने के लिए कहा, लेकिन डीसी 4 बजे तक भी नहीं पहुंचीं। इससे नाराज बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने डीसी से मिलकर कोर्ट का समय निर्धारित करने की मांग की, ताकि वकील अपने अन्य मामलों की सुनवाई में भी उपस्थित हो सकें।बार एसोसिएशन का आरोप है कि इस दौरान डीसी मनदीप कौर ने कहा कि आप लोग मेरा समय खराब कर रहे हैं। मैं अपने समय और शेड्यूल के हिसाब से ही केस सुनूंगी और इसके बाद वे अपने कार्यालय से चली गईं। इस रवैये से नाराज बार एसोसिएशन ने बैठक कर डीसी की कोर्ट के बहिष्कार का फैसला किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें