मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : ऑनलाइन गेम के नाम पर लाखों की ठगी, यूपी से आराेपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : ऑनलाइन गेम के नाम पर लाखों की ठगी, यूपी से आराेपी गिरफ्तार

फतेहाबाद। साइबर अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आर्थिक अपराध शाखा, फतेहाबाद की टीम को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने ऑनलाइन गेम के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के एक मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी ओक्सी हाउस, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बुधवार को इस बारे जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पीडि़त सुरजीत सिंह पुत्र दलीप सिंह, निवासी ढाणी ईशर, जिला फतेहाबाद से ऑनलाइन गेम में इनाम और पैसे दोगुना करने का झांसा देकर लगभग 45 लाख की ठगी की थी। शिकायतकर्ता की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को काबू किया। गिरफ्तार आरोपी सुमित कुमार ने प्रारंभिक पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉम्र्स के माध्यम से लोगों को गेमिंग में निवेश का झांसा देकर ठगी करता था। इससे पूर्व इसी मामले में विनोद कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी ढाणी ईशर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी सुमित कुमार के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में बीएनएस की धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं के तहत पहले ही मामला दर्ज है। उसे न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि ठगी से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें