मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

वर्क वीजा के नाम पर 20 लाख की ठगी, फतेहाबाद साइबर पुलिस ने अहमदाबाद से आरोपित को दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वर्क वीजा के नाम पर 20 लाख की ठगी, फतेहाबाद साइबर पुलिस ने अहमदाबाद से आरोपित को दबोचा

-1200 किमी का सफर तय कर पकड़ा गया आरोपित वरुण चक्रवर्ती, एक लाख रुपये नकद व मोबाइल फोन बरामदफतेहाबाद, 5 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा के फतेहाबाद साइबर थाना पुलिस को साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने गुजरात के अहमदाबाद से वर्क वीजा फ्रॉड मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान वरुण चक्रवर्ती पुत्र अमरीक चक्रवर्ती निवासी अहमदाबाद, गुजरात के रूप में हुई है। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने एक लाख रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है। थाना साइबर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक राहुल ने शुक्रवार को बताया कि मॉडल टाउन, फतेहाबाद निवासी भवजीत सिंह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार वर्ष 2023 में आरोपित वरुण चक्रवर्ती ने वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर शिकायतकर्ता के एक परिचित के दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए थे। आरोपित ने पहले ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से लगभग दो लाख रुपये वसूले। इसके उपरांत, अपने साथी अमरेंद्र पुरी के माध्यम से फतेहाबाद में 18 लाख रुपये नकद भी प्राप्त किए। इस प्रकार कुल 20 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया। आरोपित ने पीड़ित को फर्जी वर्क परमिट दिखाकर गुमराह किया और किस्तों में पैसे लौटाने का झांसा देकर संपर्क बनाए रखा। कुछ समय बाद आरोपित ने संपर्क तोड़ दिया और अपने सभी वादों से मुकर गया। इस संबंध में थाना साइबर फतेहाबाद में 18 सितम्बर 2024 को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गुजरात में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपित को अहमदाबाद की अदालत में पेश कर राहदारी रिमांड पर फतेहाबाद लाया जा रहा है, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें