फतेहाबाद: खेत में पकड़ी अफीम की खेती, गन्ने की फसल के बीच उगाए थे पौधे
फतेहाबाद: खेत में पकड़ी अफीम की खेती, गन्ने की फसल के बीच उगाए थे पौधे
फतेहाबाद, 14 मार्च । नशे की खेती करने वालों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गांव हुकमावाली के एक खेत में छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस ने पाया कि एक किसान ने खेत में गन्ने की फसल के बीच अफीम की खेती की हुई थी। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अफीम के 11 पौधे बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान शेर सिंह निवासी हुकमावाली के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर रतिया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार नागपुर पुलिस चौकी की टीम चौकी इंचार्ज एएसआई चिमन लाल के नेतृत्व में गश्त के दौरान जब गांव हुकमावाली के पास पहुंची तो गांव हुकमावाली निवासी शेर सिंह ढाणी के समीप खेत में गन्ने की फसल में अफीम के पौधों की भी खेती कर रखी है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर दबिश दी और उक्त आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से 11 पौधे हरे अफीम बरामद किए। पुलिस ने पौधों को कब्जे मे लेकर उसके खिलाफ आगामी कार्यवाही शुरु कर दी। बता दें कि इससे पहले 13 फरवरी को बीघड़ क्षेत्र में एक किसान के खेत से अफीम की खेती मिली थी।





