मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : स्वच्छता ही स्वागत अभियान, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के साथ नेताओं ने लगाई झाडू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद : स्वच्छता ही स्वागत अभियान, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के साथ नेताओं ने लगाई झाडू

फतेहाबाद,। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को हरियाणा आगमन के मद्देनजर फतेहाबाद में स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत सफाई अभियान में भाग लिया। सोमवार को फतेहाबाद पहुंचे कृष्ण बेदी ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और प्रदेशवासियों से अपने-अपने गांवों, वार्डों और शहरों में स्वच्छता अभियान से जुडऩे का आह्वान किया।

मंत्री के साथ अनेक नेताओं और अधिकारियों ने भी हाथों में झाडू थामकर स्वच्छता का संदेश दिया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ स्वच्छ भारत अभियान आज जन आंदोलन का स्वरूप ले चुका है। हरियाणा सरकार भी इसी संकल्प के साथ प्रदेश को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का हरियाणा आगमन प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और उनके स्वागत में 13 जुलाई से चलाए जा रहे अभियान पूरे प्रदेश में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और जनभागीदारी पर आधारित है और यह पूरे सप्ताह जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों को 17 जुलाई को जींद में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी, जिससे लगभग 800 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक दुड़ाराम, पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, जिला परिषद चेयरमैन सुमन खिचड़, नगर परिषद चेयरमैन राजेन्द्र खींची, सफाई आयोग के सदस्य चंद्र प्रकाश बोसती, नगर परिषद वाइस चेयरमैन सविता टुटेजा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें