मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा: फतेहाबाद में तेज रफ्तार प्राइवेट बस खेत में पलटी, तीन यात्रियों की मौत, 12 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
हरियाणा: फतेहाबाद में तेज रफ्तार प्राइवेट बस खेत में पलटी, तीन यात्रियों की मौत, 12 घायल

फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां टोहाना आ रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक महिला समेत 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने टोहाना-फतेहाबाद रोड पर चक्का जाम कर दिया है, जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।पुलिस और चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई प्राइवेट बस में क्षमता से अधिक करीब 50 से 55 सवारियां मौजूद थीं। बस में सवार यात्री राममेहर निवासी गांव चंदड़ ने बताया कि ड्राइवर शुरुआत से ही बस को बेहद तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। जैसे ही बस गांव भोडी के पास एक कट पर पहुंची, ड्राइवर ने तेज रफ्तार में ही बस को अचानक मोड़ दिया। रफ्तार अधिक होने के कारण ड्राइवर वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और बस पलटते हुए सीधे खेत में जा गिरी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। उन्होंने मुस्तैदी दिखाते हुए बस के शीशे तोड़े और भीतर फंसे घायल व सहमे हुए यात्रियों को बाहर निकाला।घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी बीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।हादसे की खबर मिलते ही राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने खुद खड़े रहकर घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की और प्रशासनिक अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने तथा घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के सख्त निर्देश दिए।आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों का चक्का जामइस दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के तुरंत बाद आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए, जिससे नाराज होकर गुस्साए ग्रामीणों ने गांव भोड़ी में टोहाना-फतेहाबाद रोड पर धरना शुरू कर दिया और चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ड्राइवरों की इस तरह की लापरवाही आए दिन मासूमों की जान ले रही है। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक फरार ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे सडक़ से नहीं हटेंगे और उनका आंदोलन जारी रहेगा। कुछ लोगों ने चालक के नशे में होने की भी बात कही है। सड़क जाम और बढ़ते तनाव की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। एसडीएम आकाश शर्मा और डीएसपी जय भगवान भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें शांति बनाए रखने व कानून को हाथ में न लेने की अपील की।ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए डीएसपी जय भगवान ने कहा कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। फरार ड्राइवर और कंडक्टर की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, पुलिस के इस आश्वासन के बाद भी ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। धरनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए इलाके में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन पूरी तरह नियंत्रण में बनी हुई है। दूसरी ओर, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें