मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल युवक ने दम तोड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यमुनानगर: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल युवक ने दम तोड़ा

यमुनानगर। यमुनानगर के व्यासपुर क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नरेंद्र निवासी ललहाड़ी कलां ने बताया कि वह गांव में सीमेंट और हार्डवेयर का काम करता है।शुक्रवार शाम वह अपने परिचित के साथ मोटरसाइकिल से व्यासपुर से गांव की ओर लौट रहा था। उनके आगे उसका भतीजा बलजीत सिंह अपनी बाइक पर चल रहा था। शाम को जब वे सोम नदी पुल के पास, गांव मलिकपुर बांगर के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल अचानक गलत दिशा में आ गई। तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही उस बाइक ने बलजीत सिंह की मोटरसाइकिल को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क पर गिर पड़े।हादसे में बलजीत सिंह को सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद पहुंचाई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की सहायता से घायल को पहले व्यासपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जगाधरी रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार जगाधरी में उपचार के बाद उसे यमुनानगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर परिवार उसे निजी अस्पताल ले गया।इसके बाद बेहतर इलाज की उम्मीद में शनिवार को उसे पंजाब के डेराबसी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन रविवार की शाम उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक हादसे के समय टक्कर मारने वाली मोटरसाइकिल का नंबर लोगों ने नोट कर लिया था, हालांकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। व्यासपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें