मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद में घग्गर ड्रेन टूटने से सैंकड़ों एकड़ खेत जलमग्न,लोगों की मुश्किलें बढ़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद में घग्गर ड्रेन टूटने से सैंकड़ों एकड़ खेत जलमग्न,लोगों की मुश्किलें बढ़ी

फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले में गुरूवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। जिले में फतेहाबाद, रतिया, भट्टू, भूना, टोहाना व जाखल में जारी बरसात ने लोगों की परेशानियों का बढ़ा दिया है। जलभराव की मार झेल रहे भूना के लोगों की मुश्किलों को आज हुई बरसात ने ओर ज्यादा बढ़ा दिया है। पिछले दो दिनों से पूरा प्रशासनिक अमला भूना में डेरा जमाए बैठा है। डीसी मनदीप कौर स्वयं भूना में रहकर पानी निकासी कार्यों का निरीक्षण कर रही हैं। गुरूवार को बरसात के चलते जिले के भट्टू खंड के गांव रामसरा के पास घग्गर ड्रेन टूटने से ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे ग्रामीणों ने देखा कि ड्रेन के तटबंध में लगभग 20 फुट की दरार आ गई है। लोग तुरंत एकजुट होकर मिट्टी के बैग डालकर दरार को पाटने में जुट गए। हालांकि समाचार लिखे जाने तक दरार बढक़र करीब 35 फुट तक पहुंच गई, जिससे खेतों में पानी भरना शुरू हो गया। अब तक लगभग 200 एकड़ जमीन जलमग्न हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस बारे सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी है। इसी बीच इलाके में कभी तेज तो कभी धीमी बारिश जारी रहने से ड्रेन की दरार पाटने में और भी मुश्किलें आ रही हैं। इसके अलावा फतेहाबाद शहर में सुबह 7 बजे शुरू हुई बरसात के बाद शहर की सडक़ें जलमग्न हो गई। सडक़ों पर कई-कई फुट पानी भरा पड़ा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें