मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

गणतंत्र दिवस पर कैथल में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान, पंचायत में लिया फैसला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गणतंत्र दिवस पर कैथल में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान, पंचायत में लिया फैसला

कैथल। गणतंत्र दिवस पर संयुक्त किसान मोर्चा कैथल में ट्रैक्टर मार्च कर अपना विरोध प्रदर्शन करेगा। ‌शनिवार को कैथल की जाट धर्मशाला में आयोजित संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक संगठन की जिला स्तरीय पंचायत में यह फैसला किया गया। ‌बैठक मेंभारतीय किसान नौजवान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ मुख्य वक्ता थे।‌ कोहाड़ ने कहा कि मार्च के माध्यम से किसान शक्ति प्रदर्शन करेंगे।एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर किसान सड़कों पर उतरेंगे। जगजीत सिंह डल्लेवाल को लेकर उन्होंने कहा कि अगर डल्लेवाल को कुछ हुआ तो हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में स्थिति खराब हो सकती है।‌ सरकार को चाहिए कि किसानों की मांगों को जल्द पूरा करे। सरकार किसानों के लिए जो घोषणाएं करती है, वे केवल राजनीतिक लाभ के लिए की जाती हैं। किसान इसे कतई सहन नहीं करेंगे। मांगें पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।ट्रैक्टर मार्च के लिए जिले में बने पांच केंद्रबैठक में किसानों ने निर्णय लिया कि 26 जनवरी को जिले कैथल में किसानों द्वारा ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। मार्च निकालने के लिए कैथल में पांच जगहों पर केंद्र बनाने की रणनीति तैयार की गई। इसके लिए कलायत में किसान चौक, कैथल में हनुमान वाटिका, गुहला-चीका में मस्तगढ़ माजरी, पाई में अनाज मंडी के सामने ट्रैक्टर लेकर पहुंचेंगे। इसके अलावा राजौंद के सौंगरी में किसान इकट्ठे होकर आसपास के क्षेत्र ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। यह मार्च पूरे जिले में रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें