मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : किसान नाै दिसंबर से भट्टू से शुरू करेंगें कर्जामुक्ति पदयात्रा: मनदीप नथवान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद : किसान नाै दिसंबर से भट्टू से शुरू करेंगें कर्जामुक्ति पदयात्रा: मनदीप नथवान

फतेहाबाद। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति की राज्य स्तरीय तालमेल कमेटी की बैठक शनिवार को जाट धर्मशाला, फतेहाबाद में राज्य अध्यक्ष मनदीप नथवान की अध्यक्षता में हुई । बैठक का संचालन राज्य सचिव संदीप सिवाच ने किया। बैठक में फतेहाबाद, झज्जर, हिसार, सिरसा, कैथल, मेवात सहित कई जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में किसान-मजदूरों पर बढ़ते कर्ज, फसल नुकसान का मुआवजा न मिलना, फसली बीमा कंपनियों की धोखाधड़ी और सरकारी दफ्तरों में बढ़ते भ्रष्टाचार पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।मनदीप नथवान ने बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में बताया कि नाै दिसंबर से भट्टू ब्लाक में पदयात्रा निकाली जाएगी। मौसम से हुए फसल नुकसान एवं बीमा मुआवजे की मांग को लेकर 9 दिसंबर से भट्टू में पदयात्रा शुरू होगी। यह पदयात्रा भट्टू ब्लॉक के हर गांव में जाएगी। साथ ही, इसमें सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार और किसानों को परेशान करने वाली प्रक्रियाओं को भी मुद्दा बनाकर उठाया जाएगा। इसके अलावा कर्ज मुक्ति एवं भ्रष्टाचार के विरोध में किसान संघर्ष समिति द्वारा हरियाणा में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा, जिसमें प्रत्येक जिले में सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। 15 से 30 जनवरी तक किसानों द्वारा प्रत्येक ब्लॉक पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना देते हुए मांग-पत्र सौंपे जाएंगे।इसके अलावा गांव स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। मनदीप नथवान ने बताया कि कर्ज मुक्ति की मांग और सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए चाचा अजीत सिंह के जन्मदिवस 23 फरवरी पर हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास पर 3 दिन का महापड़ाव डाला जाएगा। समिति का कहना है कि जब तक कर्ज की पूर्ण माफी और भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन पीछे नहीं हटेगा। किसान संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि सरकार यदि किसानों की कर्ज माफी, फसल मुआवज़े और सरकारी कार्यालयों में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करती, तो आंदोलन को और व्यापक व तीव्र रूप दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें