मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

अमेरिका से ट्रेड डील और महंगाई के विरोध में किसानों का भूना तहसील पर जोरदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमेरिका से ट्रेड डील और महंगाई के विरोध में किसानों का भूना तहसील पर जोरदार प्रदर्शन

फतेहाबाद : किसान सभा के बैनर तले सोमवार को भूना में किसानों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा।

इस प्रदर्शन की अध्यक्षता किसान सभा के जिला उपप्रधान रामस्वरूप ढाणी गोपाल ने की। उन्होंने प्रर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ की जा रही ट्रेड डील से भारतीय किसान पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे।

अमेरिका में वहां के किसानों को बहुत अधिक सब्सिडी दी जाती है, जबकि भारत में अधिकांश किसानों के पास मात्र दो से चार एकड़ भूमि है और उन्हें नाममात्र की सब्सिडी मिलती है। उन्होंने आशंका जताई कि विदेशी कंपनियां पहले भारत में अपने सस्ते उत्पाद बेचेंगी और जब यहां की पारंपरिक खेती पूरी तरह उजड़ जाएगी, तो वे मनमाने दाम बढ़ाकर महंगाई कर देंगी।

किसानों ने मांग की कि इस किसान विरोधी ट्रेड डील को तुरंत रद्द किया जाए। सौंपे गए मांग पत्र में किसानों ने मुख्य रूप से महंगाई पर रोक लगाने, वर्ष 2025 में हुए भारी जलभराव के कारण बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने, तथा पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बढ़े हुए दामों को तुरंत वापस लेने की मांग की।

इसके अलावा किसानों ने बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को बंद करने, किसानों व मजदूरों को पूरी तरह से कर्जमुक्त करने, खाद की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाने और प्रशासनिक स्तर पर फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने की पुरजोर मांग उठाई।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान किसान सभा के तहसील प्रधान मुंशीराम, तहसील सचिव सोमनाथ, प्रेम सिंह, बलबीर सिंह, मास्टर ओमप्रकाश, रामभगत ढाणी गोपाल और संतलाल सहित भारी संख्या में स्थानीय किसान व मजदूर मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें