मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर: बिजली लाइन मुआवजे की मांग पर आंदोलन तेज, प्रशासन पर मनमानी के आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुनानगर: बिजली लाइन मुआवजे की मांग पर आंदोलन तेज, प्रशासन पर मनमानी के आरोप

यमुनानगर। यमुनानगर में प्रस्तावित 66 केवी विद्युत लाइन के मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। विभिन्न गांवों के किसानों ने एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आंदोलन को व्यापक रूप देने का निर्णय लिया है। यमुनानगर के गांव बदनपुरी में आयोजित बैठक में क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने भाग लिया और संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिया।

बैठक की अध्यक्षता किसान नेता राजेश दहिया सुढैल ने की। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा मुआवजे के निर्धारण में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और तय मानकों की अनदेखी की जा रही है। किसानों का कहना है कि सरकार की घोषित नीति उनके हित में है, लेकिन स्थानीय स्तर पर उसका सही क्रियान्वयन नहीं हो रहा। उन्होंने प्रशासन द्वारा गठित समिति पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि इसमें किसानों के प्रतिनिधित्व को लेकर उनकी राय नहीं ली गई। किसानों ने स्पष्ट किया कि अपने प्रतिनिधि का चयन वे स्वयं करेंगे। बैठक में उपस्थित किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक बिजली लाइन का कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही आंदोलन को और तेज करने की रणनीति पर भी सहमति बनी। किसान नेताओं ने बताया कि आने वाले दिनों में गांव सुढैल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना शुरू किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें