मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

रतिया में कम वोल्टेज और बिजली कटौती से नाराज किसानों का प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रतिया में कम वोल्टेज और बिजली कटौती से नाराज किसानों का प्रदर्शन

फतेहाबाद, 29 जून (हि.स.)। धान की रोपाई के दौरान कम वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती से नाराज किसानों ने सोमवार को रतिया बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के बैनर तले हुए प्रदर्शन में किसानों ने हरियाणा सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की तथा मुख्यमंत्री और बिजली मंत्री का पुतला फूंका। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वे सड़क जाम करेंगे।रतिया ब्लॉक प्रधान नाहर सिंह खाई के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान निर्मल सिंह बाड़ा, पूर्ण सिंह कमाना, गग्गी चहल बादलगढ़, प्रितपाल सिंह खोखर, सुखदीप सिंह रंधावा और निशान सिंह सहित कई वक्ताओं ने अपनी समस्याएं रखीं। किसान नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से वोल्टेज बेहद कम आ रही है। इससे खेतों में लगी ट्यूबवेल मोटरें नहीं चल पा रही हैं और कई किसानों की मोटरें जल चुकी हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। धान की रोपाई और खरीफ फसलों की बुवाई के इस महत्वपूर्ण समय में सिंचाई ठप होने से फसलों पर संकट मंडरा रहा है।गांवों में घरेलू बिजली आपूर्ति भी लगातार बाधित रहने से आम जनजीवन बेपटरी हो गया है और घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो रहे हैं। किसान नेता निर्मल सिंह बाड़ा ने आरोप लगाया कि सोमवार को क्षेत्र के किसान अधिकारियों से गुहार लगाने पहुंचे थे, लेकिन मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला। किसी अधीनस्थ कर्मचारी ने भी उनसे बात करने की जहमत नहीं उठाई। इस बेरुखी से नाराज होकर किसानों ने पुतला दहन किया और कहा कि मौजूदा सरकार में प्रशासन बेलगाम हो चुका है।किसानों ने मांग की कि यदि जल्द ही पर्याप्त वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। किसानों ने चेतावनी दी कि आवश्यकता पडऩे पर चक्का जाम भी किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन, प्रशासन व बिजली विभाग की होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें