मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर में सड़क मरम्मत की मांग पर किसानों ने किया हाईवे जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यमुनानगर में सड़क मरम्मत की मांग पर किसानों ने किया हाईवे जाम

यमुनानगर। जिले में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले किसानों ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र–सहारनपुर स्टेट हाईवे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर किए गए इस आंदोलन के चलते हाईवे पर करीब ढाई घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और हरियाणा रोडवेज की छह बसें भी रास्ते में फंसी रहीं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर स्थिति संभालने का प्रयास किया।हालांकि किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे और स्पष्ट किया कि जब तक सड़क सुधार को लेकर ठोस और समयबद्ध आश्वासन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। विरोध के दौरान किसानों ने सड़क पर बैठकर सामूहिक रूप से लंगर भी किया। बढ़ते दबाव को देखते हुए एसडीएम विश्वनाथ और डीएसपी आशीष चौधरी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को भी बुलाकर स्थिति की समीक्षा करवाई। अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बाद प्रशासन ने किसानों को भरोसा दिलाया कि 28 फरवरी तक सड़क को गड्ढा-मुक्त कर दिया जाएगा। प्रशासन की ओर से बताया गया कि सड़क का बेस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिसके चलते स्थायी समाधान के लिए करीब 38 करोड़ रुपये का अनुमान तैयार किया गया है।योजना के तहत दामला क्षेत्र के पास सड़क के एक हिस्से को सीसी रोड में तब्दील किया जाएगा, ताकि भविष्य में समस्या दोबारा न हो। किसान नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि तय समयसीमा के बाद भी सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसानों का कहना है कि वे अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ज़मीन पर काम होता देखना चाहते हैं। प्रशासनिक आश्वासन के बाद किसानों ने फिलहाल हाईवे से जाम हटा लिया, लेकिन 28 फरवरी तक सड़क दुरुस्त न होने की स्थिति में एसडीएम कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें