मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:36 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्वी चंपारण के किसान व मुखिया पूसा कृषि मेले में हुए सम्मानित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण के किसान व मुखिया पूसा कृषि मेले में हुए सम्मानितमोतिहारी,26 फरवरी।जिले के पहाड़पुर प्रखंड स्थित परसौनी कृषि विज्ञान केंद्र के दिशा निर्देश पर कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगतिशील किसान और मुखिया पूसा (समस्तीपुर) में आयोजित तीन दिवसीय कृषि मेला में सम्मानित किये गये है।पूर्वी चंपारण के वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ अरविंद कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला (23 से 25 फरवरी 2023) के समापन सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले परसौनी के मुखिया जितेंद्र राम व प्रगतिशील किसान आलोक कुमार मिश्र, रंगलाल प्रसाद कुशवाहा और कृष्णा प्रसाद को कुलपति डॉक्टर पी एस पांडेय द्धारा सम्मानित किया गया।उल्लेखनीय है,कि परसौनी के मुखिया जितेंद्र राम ने मनरेगा के तहत परसौनी बीज उत्पादन फार्म पर तालाब और रोड का निर्माण कराया गया है।इससे आने वाले दिनो में फार्म पर मछली उत्पादन का कार्य वृहद स्तर पर किया जा सकेगा और आसपास के किसानों को उन्नत किस्म की मछलियों का बीज उपलब्ध होगा। वही मृदा विशेषज्ञ डा.आशीष राय ने बताया कि वर्ष 2019 में कृषि विज्ञान केंद्र के खुलने के बाद कई किसान प्रशिक्षण के बाद नई तकनीकी से जुड़कर उत्कृष्ट कार्य किया है। जिसमें मुख्य रुप से रिसोर्स कंजर्वेशन तकनीकी, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन, उन्नत बीजों का समावेश, अजोला का प्रचार प्रसार, डीएसआर विधि से धान का लगाना, जीरो टिलेज विधि से गेहूं, मूंग, सरसों लगाना, फसल चक्र में सुधार, रासायनिक उर्वरकों का उचित मात्रा में प्रयोग, सूक्ष्म पोषक तत्वों का उचित मात्रा में पौधों पर स्प्रे करना, मिट्टी की जांच करवा करके खेती करना, ससमय फसलों की बुवाई, लेजर लैंड लेवलिंग से मिट्टी को समतल कराना आदि तकनीकी का किसानों ने प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से प्राप्त किया।फिर अपने खेतों में उसका प्रयोग किया जिसमे प्रगतिशील किसान आलोक कुमार मिश्र, रंगलाल प्रसाद कुशवाहा और कृष्णा प्रसाद शामिल है।तकनीकी का भरपूर इस्तेमाल करने का प्रतिफल है,कि उन्हें उत्कृष्ट किसान का सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि केन्द्र में इन किसानों ने आन फार्म ट्रायल और फ्रंटलाइन डेमोंसट्रेशन के माध्यम से कृषि तकनीकी का सजीव प्रत्यक्षण भी देखा और कर खेती कर भरपूर उपज प्राप्त किया। वही इस सम्मान के मिलने से कृषि विज्ञान केंद्र परसौनी के सभी वैज्ञानिक और कर्मचारियों के साथ स्थानीय किसानो में हर्ष का माहौल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें