मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

दो लाख रुपये लगाकर किसान ने उगाई रंगीन फूलगोभी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नासिक : महाराष्ट्र स्थित नासिक के 42 साल के किसान महिंद्र निकम ने रंगीन फूलगोभी उगाकर कमाल कर दिया है. इस फूलगोभी का रंग पीला और बैंगनी है. इन गोभी को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं. निकम के अनुसार उसने इसके बीज 70 दिन पहले 40 हजार में खरीदी थी. इन बीजों का परीक्षण हरियाणा स्थित करणाल के खेत में किए गए हैं, वहीं इन्हें पुणे में सिनजेंटा इंडिया लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है....

इसे उगाने में लगभग 2 लाख रुपये तक खर्च आए हैं लेकिन इसकी बिक्री के बाद 16 लाख रुपये तक की कमाई का अनुमान है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार निकम के खेत में 20,000 किलोग्राम बैंगनी और पीले फूलगोभी हैं.

सामान्य सफेद फूलगोभी की तुलना में इसमें विटामिन ए की मात्रा बहुत अधिक होती है. प्रोटेक्टेड क्रॉप स्पेशलिस्ट शिरीष शिंदे, जो सिनजेंटा इंडिया लिमिटेड का प्रतिनिधित्व करते हैं ने आश्वासन दिया है कि करनाल के किसानों के पास पर्याप्त बीज हैं जो कि फूलगोभी की खेती करने वाले किसानों को आपूर्ति करने में सक्षम होंगे. सितंबर 2021 तक इसे उपलब्ध कराया जाएगा. इसकी खेती से देश के कई किसान लाभान्वित होंगे.

कृषि विशेषज्ञ के अनुसार इसकी खेती के लिए ठंडी एवं आद्र जलवायु की आवश्यकता होती है. इसकी खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी काफी उपयुक्त मानी जाती है, इसको लगाने का सही समय सितंबर से अक्तूबर है, शेष अन्य सभी क्रियाएं फूलगोभी की खेती की तरह ही की जाती है.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें