मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

सतीश कौशिक की मौत में फार्म हाउस के मालिक विकास का हाथ, दोस्त की पत्नी का दावा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सतीश कौशिक की मौत में फार्म हाउस के मालिक विकास का हाथ, दोस्त की पत्नी का दावा

नई दिल्ली/मुंबई, 12 मार्च । अभिनेता सतीश कौशिक की मौत में नया खुलासा हुआ है। कौशिक होली पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली गए थे। वह अपने दोस्त कुबेर ग्रुप के विकास मालू के फार्म हाउस गए। वहीं उनकी हालत बिगड़ी। विकास मालू की पत्नी ने दावा किया है कि कौशिक की मौत के पीछे उसके पति का हाथ है। फार्म हाउस के मालिक की पत्नी सान्वी मालू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

सान्वी मालू ने शिकायत में चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक विकास और सतीश कौशिक के बीच 15 करोड़ रुपये के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ। विकास और सतीश कौशिक दोनों पुराने दोस्त हैं। एक बार विदेश में सतीश कौशिक विकास से अपने 15 करोड़ रुपये लेने आए थे। उनके बीच कहासुनी हो गई थी। सान्वी का कहना है कि विकास पैसे बाद में देने की बात कहकर टाल रहा था। सान्वी ने कौशिक की मौत के पीछे पति का हाथ होने की आशंका जताई है। उसका कहना है, हो सकता है कि पैसे न देने के लिए विकास ने सतीश कौशिक को गलत दवा दे दी हो। सान्वी ने मांग की है कि इसकी हर एंगल से जांच की जाए।उल्लेखनीय है कि इससे पहले सान्वी अपने पति विकास के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें