मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:30 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : दीपावली मेला में मक्का के छिलकों से बने प्रोडक्टस देख हो जाएंगे दंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : दीपावली मेला में मक्का के छिलकों से बने प्रोडक्टस देख हो जाएंगे दंग

फरीदाबाद। जिला फरीदाबाद के सूरजकुंड में आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी मेला थीम पर आयोजित किया जा रहा दीपावली मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी विजन को मजबूती प्रदान कर रहा है। दीपावल मेले में बुलंदशहर के गांव जुगसाना कलां से आए प्रदीप चंद्रा द्वारा मक्का के छिलकों से अनूठी कारीगरी करते हुए बैठने का सामान सहित आकर्षक फूल, गुलदस्ते और अन्य सजावटी सामान बनाए गए हैं, जो घर-घर की शोभा बढ़ाते हैं। प्रदीप चंद्रा ने बताया कि ये सभी प्रोडक्ट फूलजा फाउंडेशन के सहयोग से गांव की महिलाओं द्वारा मक्का के छिलकों से तैयार किए जाते हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही हैं और महिला सशक्तिकरण का बढ़ावा मिल रहा है। महिलाओं द्वारा मक्का के छिलकों से सुंदर, उपयोगी और टिकाऊ उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। संस्था द्वारा गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम भी किया जा रहा है। आसपास की महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाता है और उन्हें वेस्ट मटेरियल से प्रोडक्ट्स बनाना सिखाया जाता है। इस पहल से महिलाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। प्रदीप चंद्रा ने उनकी कला को मंच प्रदान करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व हरियाणा पर्यटन निगम के मंत्री डा. अरविंद शर्मा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा वे फरवरी में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में भी अपनी स्टॉल लगाने सूरजकुंड आएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें