मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी गुर्जर को दिखाए काले झंडे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फरीदाबाद,। फरीदाबाद के मोहना इलाके में गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी

कृष्णपाल गुर्जर को किसानों ने काले दिखाए। किसान मोहना में एक्सप्रेसवे पर

कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। किसानों को वहां से भाजपा

प्रत्याशी के गुजरने की सूचना मिली तो वे रोड पर आ गए और काले झंडे दिखा कर

विरोध जताया।

फरीदाबाद से होकर गुजर रहे ग्रीन एक्सप्रेसवे पर

मोहना के पास लगभग 221 दिनों से किसान ग्रीन एक्सप्रेसवे पर कट की मांग को

लेकर धरने पर हैं। अभी तक कट नहीं दिया गया। मनोहर लाल खट्टर ने सीएम रहते

हुए मोहना के पास ग्रीन एक्सप्रेसवे पर कट दिए जाने की घोषणा की थी। यह

एक्सप्रेसवे फरीदाबाद से होकर जेवर एयरपोर्ट पर जाता है। धरना दे रहे

ग्रामीणों का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर ने अपने फादे के

लिए मोहना से हटकर उत्तर प्रदेश के फरेदा में कट दिलवाया है, क्योंकि

कृष्ण पाल गुर्जर ने वहां पर अपनी जमीन खरीदी हुई है।

अपने फायदे

के लिए इस कट को जबरन वहां दिलवाया है। किसान इस कट की मांग को लेकर सेंटर

मिनिस्टर नितिन गडकरी तक से मिल चुके हैं, लेकिन उन्हें मोहना के पास

उतार-चढ़ाव के लिए कट नहीं दिया गया। लोकसभा चुनाव में मोहना मंडी में हाल

ही में हुई किसानों की एक बड़ी महापंचायत हुई थी। इसमें भाजपा प्रत्याशी

कृष्णपाल गुर्जर को इस बार हराने और सबक सिखाने के लिए कांग्रेस के

प्रत्याशी चौधरी महेंद्र प्रताप का किसानों ने समर्थन किया। उन्होंने कहा

कि इस बार वह वोट की चोट से कृष्ण पाल को सबक सिखाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें