मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में बेलगाम स्कॉपियो ने छात्र को कुचला, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फरीदाबाद में बेलगाम स्कॉपियो ने छात्र को कुचला, मौत

फरीदाबाद। सदर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में एक सड़क हादसे में छठीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो कार ने पहले छात्र को टक्कर मारी और फिर उसके ऊपर चढ़ा दी, जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान गांव मिर्जापुर निवासी 12 वर्षीय तरुण के रुप में हुई है। तरुण शुक्रवार देर शाम पैदल ही अपने घर से ट्यूशन के लिए जा रहा था, जैसे ही वह गांव के मेन रोड पर पहुंचा तो तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो कार ने तरुण को टक्कर मार दी।

जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद गाड़ी उसके ऊपर चढ़ गई। तरुण के पिता राकेश कुमार के अनुसार, स्कॉर्पियो में तीन-चार युवक सवार थे, जो लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे। हादसे के तुरंत बाद वे गाड़ी स्पीड में भगा ले गए। इस दौरान एक युवक ने बाइक से उनका पीछा कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपित नहीं रुके और फरार हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक तरुण के पिता राकेश शर्मा, जो एक निजी कंपनी में गार्ड की नौकरी करते हैं। राकेश ने बताया कि तरुण उनका सबसे छोटा बेटा था और गांव के स्कूल में छठीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियो मेरठ निवासी एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है, जबकि उसे चला रहा युवक नीमका गांव का रहना वाला है। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है और संदिग्धों की पहचान कर ली है। आईएमटी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार ने बताया कि एक्सीडेंट शुक्रवार शाम हुआ। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी स्कॉर्पियो लेकर भागते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं, वहीं पीछे से एक बाइक चालक उनका पीछा करता भी नजर आ रहा है। पुलिस ने कहा कि फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें