मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद से दो युवतियां हुई लापता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद से दो युवतियां हुई लापता

फरीदाबाद। फरीदाबाद में इंदिरा कॉलोनी से सहेलियां लापता हो गईं। दोनों घर से खाना खाने के बाद बाहर टहलने के लिए निकली थीं, लेकिन घर नहीं लौटीं। पिता की शिकायत पर थाना सेक्टर- 8 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को थाना सेक्टर- 8 पुलिस को दी शिकायत में इंदिरा कॉलोनी निवासी संजू सिंह ने बताया कि उनकी तीन लड़कियां व एक लडक़ा है। सबसे बड़ी लडक़ी की उम्र 16 साल है। पड़ोस की आरती देवी की बेटी उसकी सहेली है। दोनों हर रोज खाना खाने के बाद घर के बाहर टहलने के लिए निकलती थीं। 13 मई को भी दोनों टहलने निकलीं, लेकिन वापस नहीं आईं। इसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों और परिजनों से पूछताछ की, लेकिन उनका पता नहीं चला। जानकारी के अनुसार दोनों एक स्कूल की छात्राएं हैं और काफी समय से अच्छी दोस्त हैं। दोनों रोजाना खाना खाने के बाद घर के बाहर गली में टहलती थीं। पुलिस गली में लगे सीसीटीवी की भी जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के परिजनों ने उनको काफी तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। इसके बाद सिमरन के पिता ने इसकी शिकायत सेक्टर-8 के पुलिस थाना में की है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और तलाश शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें