मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध हथियार सहित तीन युवक काबू, तीन देसी कट्टे बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अवैध हथियार सहित तीन युवक काबू, तीन देसी कट्टे बरामद

फरीदाबाद। अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार काे क्राईम ब्रांच सेक्टर 85, क्राईम ब्रांच उंचा गांव व क्राईम ब्रांच एनआईटी की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले तीन आरोपियों को तीन देसी कट्टों सहित गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने अपने गुप्त सुत्रो से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अनीत निवासी बालाजी कालोनी गांव करनेरा फरीदाबाद को सेक्टर 17 पुल एरिया से, क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने गुरदत्त(35) निवासी गांव फज्जूपुर छांयसा फरीदाबाद को सेक्टर-78 व क्राईम ब्रांच एनआईटी ने अब्दुल(19) निवासी गांव खौरी सुरजकुण्ड को गांव खौरी से देशी कट्टा सहित काबू किया। सभी के खिलाफ संबंधित थानों में शास्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गये हैं।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अनीत ने देशी कट्टा सदर बाजार दिल्ली से किसी व्यक्ति से 45 सौ रुपए में खरीदा था। आरोपी गुरदत्त(35) देसी कट्टा नोएडा से किसी व्यक्ति से तीन हजार रुपए में खरीद कर लाया था। वहीं आरोपी अब्दुल(19) देसी कट्टा अपने गांव से किसी व्यक्ति से तीन हजार रुपए में खरीद कर लाया था। तीनों आरोपियो को पुछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें