मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद निगम चुनाव में एक परिवार से तीन उम्मीदवारों को एक जैसा चुनाव चिन्ह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद निगम चुनाव में एक परिवार से तीन उम्मीदवारों को एक जैसा चुनाव चिन्ह

फरीदाबाद। फरीदाबाद में नगर निगम के चुनाव में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में अलग-अलग वार्डों में पार्षद का चुनाव लड़ रहे तीन आजाद प्रत्याशियों को एक ही चुनाव चिन्ह ( हवाई जहाज ) मिला है। तीन प्रत्याशियों में एक महिला प्रत्याशी भी शामिल है और तीनों ही एक परिवार के सदस्य हैं। इसे महज संयोग कहें या सोची-समझी रणनीति, लेकिन अब यह मुद्दा शहर की राजनीति में चर्चा का विषय बन चुका है। फरीदाबाद के वार्ड नंबर 42 से आजाद प्रत्याशी के तौर पर पार्षद का चुनाव लड़ रहे, दीपक यादव की पत्नी रश्मि दीपक यादव भी वार्ड नंबर-43 से पार्षद का चुनाव लड़ रही हैं। इसके साथ ही दीपक यादव का चचेरा भाई पवन यादव भी वार्ड-40 से पार्षद पद का चुनाव लड़ रहा है। तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं और तीनों को एक ही चुनाव चिन्ह मिला है। आजाद प्रत्याशी दीपक यादव और उनके परिवार का मानना है, कि यह चुनाव चिन्ह उनके लिए लकी साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि साल 2010 में उनके चाचा राव राम कुमार को भी निगम चुनाव में वायुयान चिन्ह मिला था और वे जीत दर्ज करने में सफल रहे थे। इसीलिए इस बार भी उन्हें उम्मीद है कि यह चिन्ह उनके लिए भाग्यशाली साबित होगा। अब प्रत्याशियों का परिवार इस निशान को अपनी जीत का संकेत मान रहा है। लेकिन तीनों प्रत्याशियों को एक ही चुनाव चिन्ह मिलने शहर में चर्चा में विषय जरूर बना हुआ है। हांलाकि मतदान होने पर ही पता चलेगा कि हवाई जहाज उड़ान भरता है या क्रैश होता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें