मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर में घर का दरवाजा तोड़ चोरों ने चुराई लाखों की नगदी व ज्वैलरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर में घर का दरवाजा तोड़ चोरों ने चुराई लाखों की नगदी व ज्वैलरी

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर में घर में चोरों ने घुसकर दस लाख कैश और कई लाख रूपए की ज्वैलरी को चोरी कर लिया। घटना के समय परिवार का कोई सदस्य पर मौजूद नहीं थी। घर में घुसने से पहले चोरों की एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। थाना सराय ख्वाजा पुलिस मामले की जांच कर रही है। सराय थाना ख्वाजा पुलिस को दी शिकायत में ऊषा देवी (30 साल) ने शिकायत देते हुए बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाली हैं। 30 सिंतबर को उनके पति मुकेश कुमार (35) की मौत हो गई थी। उत्तर प्रदेश के महोबा स्थित गांव में पूरा परिवार गया हुआ था। शुक्रवार देर रात चोर उनके घर का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस गए। घर के अंदर टैक्सी खरीदने के लिए 10 लाख रूपए कैश रखे हुए थे। इसके अलावा कई लाख रूपए की ज्वेलरी भी रखी हुई थी। चोर कमरे में रखी अलमारी के अंदर से ज्वेलरी और कैश चोरी कर ले गए। घर में घुसने से पहले दो चोर गली में घूमते हुए और घर के अंदर घुसते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपिताें को पकड़ लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा। आरोपिताेें की पकड़ के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गईं हैं।---

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें