मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : छात्र की हत्या मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फरीदाबाद। रक्षाबंधन के दिन आदर्श नगर में अपनी बहन से राखी बंधवाने आए आर्किटेक्चर छात्र अरुण की हत्या मामले में डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने मुख्य आरोपी अंशु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार को अंशु को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।रक्षाबंधन के दिन आदर्श नगर के गली नंबर 10 स्थित डॉक्टर के बेटे को घर में घुसकर बाइक सवार दो युवकों ने अरुण को गोली मार कर हत्या कर दी थी। वारदात से कुछ समय पहले अरुण अपने घर में अपनी बहन और भाई के साथ बातचीत कर रहा था, उस समय अरुण उसका भाई अजय और उसकी बहन घर आए थे, माता पिता दोनों मार्किट गए हुए थे।इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए, उनमें से एक युवक ने चेहरे पर कपड़ा बांधकर घर के बाहर खड़ा रहा, दूसरा अरुण को आवाज देते हुए घर के अंदर गया। साथ ही बात करते हुए दूसरे कमरे में ले गया और सीने में गोली मार कर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों को ढूंढने में जुट गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने अंशु को बल्लभगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अंशु से पूछताछ के लिए कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस को अदालत ने दो दिन का डिमांड दिया है।पुलिस अब 2 दिन के रिमांड में अंशु से पूछताछ करेगी और यह भी पता करेगी इस वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल है। उसके साथ आने वाला दूसरा युवक कहा है जिस हथियार से गोली मारी गई है, उसे कहा छुपाया है। जिस बाइक से अरुण के घर तक आए थे, वो बाइक किसकी है और कहा है इन सब बिंदुओं पर पुलिस अंशु से पूछताछ करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें