मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : छह उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फरीदाबाद। हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर मंगलवार को छठे दिन छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार 85- पृथला विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नयन पाल रावत और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर टेकचंद शर्मा ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी डा. सिद्धार्थ दहिया के समक्ष नामांकन के दो फॉर्म सेट जमा कराए।इसी प्रकार 86- एनआईटी फरीदाबाद विधान सभा के नामांकन के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नीरज शर्मा ने रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त डॉ आनंद शर्मा के समक्ष, 87- बडख़ल विधान सभा के नामांकन के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर कमल बाली ने रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी अमित मान के समक्ष, 90- तिगांव विधानसभा के नामांकन के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर ललित नागर और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पंडित सुभाष चंद्र दुबे गोरखपुरी ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी सतबीर मान के समक्ष नामांकन के दो फॉर्म सेट जमा कराए।जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथि 05 सितम्बर 2024 से 12 सितंबर 2024 तक अवकाश के दिन को छोडकऱ सभी छह विधान सभाओं के लिए निर्धारित स्थानों पर, 85-पृथला के लिए नामांकन पत्र सेक्टर-12, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी कार्यालय में, 86-एनआइटी के नामांकन के लिए लघु सचिवालय की पहली मंजिल पर स्थित कोर्ट रूम, कमरा नंबर 108 में, 87- बडख़ल के लिए एनआइटी नंबर-01 बडख़ल एसडीएम कार्यालय में, 88-बल्लभगढ़ के नामांकन उपमंडलीय कार्यालय परिसर बल्लभगढ़, एसडीएम कार्यालय बल्लभगढ़, कमरा नंबर- 03 में, 89-फरीदाबाद के नामांकन के लिए सेक्टर-12, लघु सचिवालय, एसडीएम कार्यालय, कमरा नंबर-201 में और 90- तिगांव विधान सभा के नामांकन के लिए लघु सचिवालय में नामांकन दिए जा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि आज मंगलवार को नामांकन के छटे दिन 88- बल्लभगढ़ विधान सभा, 89- फरीदाबाद विधान सभा में कोई भी नामांकन नहीं आया। किसी भी प्रत्याशी ने कोई नामांकन दाखिल नहीं किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें