मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में कोहरे से भयानक हादसा: एक्सप्रेसवे पर कार कंटेनर में घुसी, दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद में कोहरे से भयानक हादसा: एक्सप्रेसवे पर कार कंटेनर में घुसी, दो की मौत

फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सीकरी के निकट सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण फोर्ड एंडेवर कार तेज स्पीड में खड़े कंटेनर से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार, एक मृतक जिसका नाम संदीप है, वह जयपुर का रहने वाला है। जबकि दूसरे मृतक की पहचान नही हो पाई है। सीकरी चौकी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एक्सप्रेसवे से मथुरा रोड पर उतरने वाले रोड पर एक बड़ा कंटेनर खड़ा हुआ था। बताया गया है कि कंटेनर मे कुछ खराबी होने के कारण वह खड़ा हुआ था। एक्सप्रेसवे से उतरते समय फोर्ड एंडेवर गाड़ी की स्पीड काफी ज्यादा थी।

घनी धुंध के कारण ड्राइवर रोड पर खड़े कंटेनर को देख नही पाया और पीछे से गाड़ी उससे टकरा गयी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी का अगला हिस्सा कंटेनर के पिछले हिस्से में घुस गया। टक्कर के चलते गाड़ी के एयरबैग भी खुल गए, लेकिन फिर भी गाड़ी मे बैठे दो लोगो की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को गाड़ी से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें