मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:19 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद: अब राईडर करेंगे बडखल झील की निगरानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फरीदाबाद, । गुरुवार को बडखल झील में नहाने के दौरान हो रहे हादसों को

लेकर पुलिस प्रशासन ने कदम उठाते हुए पुलिस राईडरों की यहां ड्यूटी लगाई

है। वे बडखल झील की निगरानी रखेंगे और यहां होने वाले हादसों की रोकथाम

करेंगे। पुलिस आयुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह के द्वारा हाल में बडख़ल झील में

नहाते युवकों की हुई मृत्यु के हादसों को देखते हुए स्पेशल निगरानी

ड्युटियां राईडर के माध्यम से लगाई गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने

बताया कि हादसों पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों द्वारा बडखल झील पर

दिन-रात को अस्थाई तौर पर शिफ्टों में निगरानी के लिए राईडर/इंचार्ज मोबईल

की ड्युटियों लगाई गई है। बडख़ल झील में किसी को भी जाने की अनुमति नही है।

आमजन से फरीदाबाद पुलिस की अपील है कि बडख़ल झील में नहाने के लिए ना जाए।

झील में नहाना वर्जित है। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष गर्मियों के मौसम में

दिल्ली व आसपास के इलाकों के छात्र-छात्राएं यहां पिकनिक स्पॉट के रुप में

बनी बडखल झील में नहाने आते है और अक्सर हादसे में अपनी जान गंवा देते है,

इस हादसों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें