मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:30 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद पुलिस ने एक माह में 27 महिलाओं काे गंतव्य तक पहुंचाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद पुलिस ने एक माह में 27 महिलाओं काे गंतव्य तक पहुंचाया

फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है और चौबीस घंटे उनकी सुरक्षा में तैनात है। इसी कड़ी में महिला पुलिस ने अक्टूबर माह में 27 महिलाओं को रात्रि के समय उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाकर कानून व्यवस्था व महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने का सराहनीय कार्य किया है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद पुलिस के महिला थाना की ईआरवी व दुर्गा शक्ति द्वारा उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में रात्रि के समय अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में असमर्थ ऐसी महिलाओं की सहायता करते हुए महिलाओं को तुरंत ईआरवी व दुर्गा शक्ति के वाहनों द्वारा सहायता प्रदान करते हुए उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की ईआरवी और दुर्गा शक्ति द्वारा महिला सुरक्षा के संबंध में सराहनीय कार्य करते हुए अक्टूबर माह 27 महिलाओं को दुविधा के समय उनको उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया गया है। उन्होंने आगे बतलाया कि पुलिस अधिकारियों द्वारा महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फरीदाबाद पुलिस के महिला थाना की ईआरवी व दुर्गा शक्ति टीम को निर्देशित किया हुआ है कि रात्रि के समय अपने- अपने क्षेत्र में सजगता से गस्त करे और असमर्थ महिलाओं/ बच्चों को घर तक पहुंचान में मदद करे ताकि महिला सुरक्षा को सुदृढ़ बनाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें