मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : पाकिस्तान से आया कॉल, युवक ने लगा ली फांसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फरीदाबाद। फरीदाबाद से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां पर एक 35 वर्षीय युवक ने पाकिस्तान से आए व्हाट्सएप नंबर पर बात करते समय फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव नवादा गांव स्थित अपने घर में लटकता मिला। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।अमित ने शनिवार को बताया कि नवादा गांव निवासी अरुण उसका दोस्त था। उसकी पत्नी दो बेटियों को लेकर छुट्टियां मनाने मायके गई हुई थी। अरुण व्हाट्सएप कॉलिंग पर बात किया करता था, लेकिन कभी उसने किसी को नहीं बताया कि वह किससे बात करता था। शुक्रवार की रात भी अरुण लगभग 11:00 बजे उसके ऑफिस से ही निकला था। रात 11 बजे उसके ऑफिस से जाने के बाद अरुण ने लगभग दो ढाई बजे तक एक वॉट्सऐप नंबर से बात की जो कि पाकिस्तान का नंबर था। अरुण के मोबाइल में वह पाक के नाम से सेव भी था। अरुण को वॉट्सऐप पर कोई टास्क दिया गया था, जिसमें अरुण को फांसी लगानी थी। अरुण ने उस टास्क को पूरा करने के लिए खुद फांसी का फंदा गले लगा लिया। फिर दूसरी तरफ से मैसेज आया कि पैर के नीचे से तकिया हटाकर फांसी लगाओ। उसके बाद अरुण ने खुद को फांसी लगा ली। इसमें उसकी मौत हो गई।अमित ने बताया कि सुबह लगभग 4 बजे के आसपास जब अरुण की मां ने अरुण को उसके कमरे में देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और अरुण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। वहीं अमित ने बताया कि घटना की सूचना उसे भी मिली थी। जब वह मौके पर पहुंचे और अरुण का फोन देखा तो स्विच ऑफ था।जब उसे ऑन किया गया तो सबसे पहले मोबाइल की स्क्रीन पर कॉलिंग किया गया पाकिस्तान का वॉट्सऐप नंबर ही स्क्रीन पर आया। इसे देखने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया कि अरुण ने पाकिस्तान से आए वॉट्सऐप कॉलिंग पर दिए टास्क को पूरा करने के लिए खुद को फांसी का फंदा लगा कर आत्म हत्या कर ली है।इस मामले में पुलिस का कहना है की फिलहाल मृतक अरुण का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मोबाइल पर किससे बात की गई और किस वजह से अरुण ने फंदा लगाया, इसकी पूरी जांच की जाएगी। इसी से मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें