मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:30 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद: 'ऑपरेशन आक्रमण' अभियान के तहत 42 मुकदमें दर्ज कर 55 आरोपी दबोचे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फरीदाबाद, फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न यूनिट ने ‘ऑपरेशन आक्रमण’

अभियान के तहत 42 मुकदमें दर्ज कर 55 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस

दौरान पुलिस की 123 टीमों ने मादक पदार्थ तस्करों एवं अन्य अपराधिक

गतिविधियों में संलिप्त रहे आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी तथा चेकिंग

अभियान चलाया।

पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि ऑपरेशन

आक्रमण के दौरान पुलिस टीम ने सीमावर्ती राज्यों उत्तर प्रदेश और दिल्ली की

औऱ से प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन व व्यक्ति की बारीकी से चैकिंग कर

संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखी गई। इस अभियान के दौरान शहर के

चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्ध

मार्गों पर विशेष रूप से नाकाबन्दी, चैकिंग व पैदल गश्त कर पुलिस ने

उपस्थिति दर्ज करवाई । ऑपरेशन आक्रमण के तहत सम्बंधित थाना क्षेत्र व

चौकियों में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार गश्त पर रहीं। संदिग्ध लोगों की

पहचान कर उनके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई गई। अपराधों को रोकने के लिए

जनता से भी सहयोग की अपील की गई, क्योंकि जन सहयोग से ही अपराधों पर पूर्ण

रुप से अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस का प्रयास है

कि लोग भयमुक्त व अपराध मुक्त समाज में बेहतर जीवन यापन कर पाएं, लोगो की

सुरक्षा को लेकर फरीदाबाद पुलिस हर समय तत्पर है।

उन्होंने कहा कि

इस अभियान का उद्देश्य आमजन में पुलिस की मौजूदगी दर्ज कराना है, ताकि आमजन

अपने आपको सुरक्षित महसूस करें तथा गैर कानूनी काम करने वालों में पुलिस

का भय नजर आना चाहिए। पुलिस कमिश्नर ने पुलिस कर्मचारियों को प्रोत्साहित

करते हुए कहा कि पुलिस का काम केवल अपराधों पर रोक लगाना नहीं, बल्कि जनता

के साथ मधुर सम्बंध रखते हुए उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ

जागरूक करना भी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें