मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:47 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : भारी बारिश से पुराना खेड़ी पुल धंसा, रास्ता बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फरीदाबाद : भारी बारिश से पुराना खेड़ी पुल धंसा, रास्ता बंद

फरीदाबाद। फरीदाबाद में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। सडक़ों पर जहां जलभराव की स्थिति बन गई है वहीं कई जगहों पर सडक़ें टूटने व धंसने भी लगी है। इसी कड़ी में बारिश के चलते पुराना खेड़ी पुल धंस गया। पुल का एक हिस्सा धंसने से वहां बड़ा गड्ढा बन गया है, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर इस मार्ग पर वाहनों और लोगों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है।

लगातार बारिश के कारण पुल की सतह धंस गई, जिससे बीच सडक़ पर बड़ा गड्ढा बन गया। मौके की तस्वीरों में पुल का क्षतिग्रस्त हिस्सा साफ दिखाई दे रहा है। हादसे से बचाव के लिए प्रभावित हिस्से के आसपास बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया है। पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इस मार्ग से आवागमन बंद कर दिया है।

इससे इस रास्ते का उपयोग करने वाले लोगों को फिलहाल दूसरे मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। उधर लगातार बारिश के कारण एनआईटी के नंगला एंक्लेव में भी सडक़ पर बड़ा गड्ढा बन गया। गुरुवार सुबह इस रास्ते से गुजर रहे दो किशोरों की बाइक का अगला पहिया गड्ढे में समा गया, जिससे दोनों हादसे का शिकार हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला। यह हादसा बारिश के बाद सडक़ों की बदहाल स्थिति और बड़े गड्ढों से बढ़ रहे खतरे को उजागर करता है। गौरतलब है कि लगातार हो रही बरसात ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है, आज सुबह शुरु हुई बरसात दोपहर तक जारी रही, जिसके चलते जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें